बरेली

बरेली में आंवला पुलिस को बड़ी कामयाबी  

1 किलो 519 ग्राम अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

स्कॉर्पियो भी बरामद, झारखंड से लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे अफीम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / आंवला । थाना आंवला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 1 किलो 519 ग्राम अवैध अफीम के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार भी बरामद की गई है।
11/12 नवम्बर की रात पुलिस टीम उप निरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह, कांस्टेबल सोनू व कांस्टेबल गौतम कुमार के साथ भमौरा-बरेली मार्ग पर गश्त पर थी। ग्राम रमनगला पहुंचने पर मुखबिर ने बताया कि ग्राम मोतीपुरा से पहले अर्धनिर्मित दुकानों के पास एक स्कॉर्पियो के निकट तीन व्यक्ति खड़े हैं, जिनके पास अफीम है।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रात 11.35 बजे तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. सुनील पुत्र शाकिर, निवासी मोहल्ला अलीगंज अड्डे के पीछे, कस्बा व थाना आंवला, उम्र 28 वर्ष
2. अशरफ शाह पुत्र भूरे शाह, निवासी मोहल्ला हैदरगंज, थाना अलीगंज, उम्र 40 वर्ष
3. अनीश पुत्र जातून शाह, निवासी मोहल्ला हैदरगंज, थाना अलीगंज, उम्र 30 वर्ष
उनके कब्जे से 1 किलो 519 ग्राम अफीम व स्कॉर्पियो कार संख्या UK18S4786 बरामद हुई। इस संबंध में थाना आंवला पर मु.अ.सं. 589/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और चोरी-छिपे अफीम झारखंड से कम दाम में लाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। मुनाफा बराबर-बराबर बांट लेते हैं। उस रात भी अफीम बेचने पंजाब जा रहे थे, तभी पकड़े गए। स्कॉर्पियो अशरफ शाह की है, पुलिस से बचने के लिए कार के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगाई थी।
पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button