बरेली
ई-रिक्शा कार में टक्कर मारकर दुकान में घुसा, दुकानदार समेत 4 लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार शाम नेशनल हाईवे पर रबर फैक्ट्री कॉलोनी गेट के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित ई-रिक्शा दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकानदार समेत 4 लोग घायल हो गए।
घायलों में दुकानदार विजेंद्र पाल सिंह पुत्र चंद्रपाल, निवासी सतुईया खास शामिल हैं। उनके सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा चालक, उसका मालिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सोहरा निवासी ई-रिक्शा चालक लियाकत पुत्र छोटे अपने मालिक नरपत पुत्र सुरेश कुमार के साथ बरेली के मिशन अस्पताल से अपने छोटे भाई की दवा लेकर वापस आ रहे थे। तभी रबर फैक्ट्री कॉलोनी गेट पर दरोगा अरुण कुमार अपनी कार से कॉलोनी जा रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया।सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और चौकी इंचार्ज ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।



