बरेली
दयानंद मोंटेसरी बालिका जूनियर स्कूल मॉडल टाउन में बच्चों ने लगाई विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मॉडल टाउन स्थित दयानंद मोंटेसरी बालिका जूनियर स्कूल में आज एक दिवसीय विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं कला के विभिन्न प्रकार के उपकरणों के मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए गए और अपनी-अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञान मॉडल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रथम पुरस्कार आराधना को, द्वितीय पुरस्कार दिलकश को एवं तृतीय पुरस्कार साफमान मिर्जा को दिया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि रवि छाबड़ा अध्यक्ष मॉडल टाउन सोसाइटी व श्रीमती नीरू बागा और राजीव बग्गा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यक्ष के. एल. बजाज, प्रबंधक डॉ. के. एम. अरोरा, रमेश बग्गा कोषाध्यक्ष, रेनू शर्मा प्रधानाचार्य, राखी सक्सेना उप प्रधानाचार्य, गोविंद तनेजा, सुनील बंगा एवं समस्त शिक्षकगण का काफी सहयोग रहा।
समापन पर मॉडल टाउन सोसाइटी अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।




