राजा पोखर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, समिति की व्यवस्था की हुई सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़।। जिले के शहरकोल पंचायत के गोकुलपुर स्थित राजा पोखर में श्रीश्री छठ पूजा सेवा समिति साधन की ओर से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की लोगों ने सराहना की। छठ महापर्व के अवसर पर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे घाट की रौनक देखते ही बनी। समाचार लिखे जाने तक महापर्व का पहला अर्घ्य श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हो रहा था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री मिसफीका हासनने कहा कि की श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति साधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए छठ घाट पर वेतन व्यवस्था की गई है। उन्होंने छठ पूजा की शुभकामनाएं देने के साथ मंगल कामना की। इस दौरान मुखिया विकास गोंड तथा समिति अध्यक्ष निशांत कुमार साह उर्फ लड्डू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



