पाकुड़

पाकुड़ के छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धा और सेवा भाव से सराबोर दिखा छठ महापर्व

A surge of devotion was witnessed at the Chhath ghats in Pakur; the grand festival of Chhath was marked by a profound spirit of reverence and service.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर पाकुड़ शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर आस्था, भक्ति और उत्साह का अनुपम दृश्य देखने को मिला। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महापर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। प्रशासन की बेहतर व्यवस्था और सक्रिय भूमिका की भी लोगों ने सराहना की। इस दौरान छठ महापर्व की एक और खूबसूरत तस्वीर सामने आई, जहां जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सद्भाव की भावना देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे की मदद कर लोक आस्था के इस महापर्व की सामाजिक एकता और मानवीय संवेदना का परिचय दिया। वही छठ महापर्व की अहले सुबह शहर के कल पंचायत स्थित राजा पोखर छठ घाट पर श्री श्री सेवा समिति साधन की ओर से सेवा और सहयोग की अनूठी मिसाल पेश की गई। समिति के अध्यक्ष निशांत कुमार साह उर्फ लड्डू के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के बीच ठेकुआ प्रसाद एवं निःशुल्क चाय का वितरण किया गया। बताया जाता है कि समिति की ओर से लगभग एक क्विंटल (100 किलोग्राम) से अधिक ठेकुआ तैयार कर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। सुबह-सुबह घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना की और समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति की इस पहल ने छठ महापर्व के वास्तविक संदेश—सेवा, समर्पण, त्याग, प्रेम और सामाजिक एकता को और अधिक सशक्त किया। घाटों पर श्रद्धा के साथ सेवा भाव का यह संगम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कुल मिलाकर, पाकुड़ में छठ महापर्व आस्था, भक्ति, सामाजिक समरसता और सेवा भावना के अद्भुत संगम के रूप में देखने को मिला। विभिन्न समितियों की सक्रियता, प्रशासन की व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सहयोग ने पर्व की गरिमा को और बढ़ा दिया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button