प्रतापगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

राजा भैया बोले- यूजीसी लागू नहीं होगी

हमने कह दिया तो कह दिया

प्रतापगढ़ । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने दो टूक कहा, ”यूजीसी लागू नहीं होगी, हमने कह दिया तो कह दिया।” उनके इस बयान के बाद यूजीसी के नए नियमों को लेकर जारी राजनीतिक बहस में उनकी पार्टी का रुख भी सामने आ गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अकेले चुनाव लड़ेगा या किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करेगा। इस संबंध में उचित समय आने पर फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की अपनी मान्यताएं और सिद्धांत हैं। इन सिद्धांतों के साथ जो भी राजनीतिक दल आगे आना चाहेंगे, उनसे ससम्मान बातचीत की जाएगी। फिलहाल पार्टी ने गठबंधन की संभावनाओं को खुला रखा है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने रामकथा रोके जाने की बात पर बड़ा बयान दिया। राजा भैया ने हिंदुओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इस्लाम से एकजुटता सीखनी चाहिए। हिंदुओं को किसी राजनीतिक दल के दायरे में बंधकर नहीं रहना चाहिए। मुस्लिम अलग-अलग राजनीतिक दलों में होने के बावजूद इस्लाम को प्राथमिकता देते हैं। जब बात हिंदुत्व की आए तो हिंदुओं को यह सोचना चाहिए कि वे पहले हिंदू हैं, राजनीतिक दल आते-जाते रहेंगे।
हिंदुत्व के नाम पर राजनीतिक दलों के बंटे होने और कुछ दलों की ओर से नरम हिंदुत्व जबकि कुछ दलों की ओर से कट्टर हिंदुत्व की वकालत किए जाने के सवाल पर कहा कि भगवान का सीसीटीवी कैमरा केवल बाहर की ही नहीं, बल्कि अंदर की तस्वीरें को भी कैद करता है। इसलिए उनसे कुछ भी छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लेना चाहूंगा लेकिन यह कह रहा हूं कि एक या दो को छोड़कर सभी राजनीतिक दल नहीं चाहते कि हिंदुओं में एकता हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button