बुलंदशहर

पंचम श्याम संकीर्तन महोत्सव17 नवंबर मंगलवार को

भव्य श्याम दरबार,छप्पन भोग, इत्र वर्षा, होंगे विशेष आकर्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल एवं श्री श्याम मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पंचम श्याम संकीर्तन महोत्सव,प्राचीन नागेश्वर मंदिर के दौज, रामलीला मैदान में 17 नवंबर मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु तैयारियां जोरों पर जारी हैं। मंडल के सेवादार जी जान से जुटे हुए हैं।
आयोजक मंडल के सेवादार अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के लिए खाटूश्यामजी का भव्य दरबार कोलकाता से मंगाये जा रहे विशेष फूलों से दीपेश सिंघल की टीम द्वारा सुसज्जित किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान जयपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक आयुष सोमानी , गुरुग्राम के हर्ष सैनी  द्वारा श्याम बाबा का गुणगान किया जायेगा। सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप गाजियाबाद और मौरवी साउंड कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति देंगे।मंच संचालन स्थानीय जागरण कलाकार सोनू सैनी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख गणमान्य लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। छप्पन भोग, इत्र वर्षा और प्रसाद कार्यक्रम के विशेष आकर्षण होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं छः बजे से होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button