शामली
तीस लाख की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मादक पदार्थ तस्करों को जाना होगा जेल : थाना प्रभारी बच्चू सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : पुलिस को एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। कस्बे में स्मैक कारोबारी पर पुलिस लगातार शिंकजा कस रही है। एक के बाद एक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज रही है। इसी क्रम में पुलिस ने कस्बा निवासी नदीम को 150 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीस लाख रुपए है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी बच्चू सिंह का कहना है कि थाना क्षेत्र में एक भी मादक पदार्थ तस्कर को नहीं बख्शा जाएगा। सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।