मेला अभी शुरू हुआ है, संभलकर रहना! तमीज से एन्जॉय करो, हुड़दंग किया तो ठोक-ठोक कर लाल कर देंगे।- महेश कुमार , ASP हापुड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – हापुड के गढ़ मे कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में हुड़दंगियों को अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने खुली चेतावनी दी । उन्होंने कहा कि – मेला अभी शुरू हुआ है, संभलकर रहना! तमीज से एन्जॉय करो, हुड़दंग किया तो ठोक-ठोक कर लाल कर देंगे।
गढ़ मेरठ हाइवे पर थार कार पर सवार होकर फायरिंग करने वालों के वायरल वीडियो के बाद मेले में पुलिस अलर्ट हो गई है । हुड़दंगियों और अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है । और लगातार भैंसा बुग्गी वालों और अराजक तत्वों को रोककर कार्यवाही की जा रही है ।
गढ़ के गंगा खादर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मेला लगा है जिसे सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी पुलिसबल मेले में तैनात किया गया है ।
आपको बता दें कि हापुड़ के वर्तमान अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के निवासी हैं । महेश कुमार का जन्म 01/04/1982 को पीलीभीत में हुआ था ।
महेश मुमार 2008 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में हापुड जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर 19/09/2026 से तैनात हैं । महेश कुमार 23/12/2016 को सीओ से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई थी । हापुड तैनाती से पूर्व वे कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे ।



