बरेली

गोरखपुर घटना पर ब्राह्मण समाज में गुस्सा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। गोरखपुर की घटना को लेकर ब्राह्मण समाज में गुस्सा है। कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बरेली ने मंगलवार को जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि गोरखपुर में ब्राह्मण युवा शिवम पांडे व उसकी माता जी के साथ पुलिस विभाग द्वारा थाने में मारपीट की गई तथा अत्यंत निंदनीय कृत्य किया गया। घटना से संपूर्ण ब्राह्मण समाज में अत्यंत रोष व्याप्त है। महासभा ने मांग की कि उक्त उपनिरीक्षक के साथ इस घटना में साथ देने वाले अन्य सहयोगियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे प्रदेश के मुखिया का इकबाल और निष्पक्षता कायम रहे और समाज अपने को सुरक्षित और स्वतंत्र समझे।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री राजेंद्र घिल्डियाल, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष कौशल सारस्वत, सुरेंद्र पांडेय, त्रिभुवन शर्मा, शुभी पांडेय, डॉ. मुदित, महेश पाठक, अंकुर अग्निहोत्री, सुभाष झा, राजेश तिवारी, संजय शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, दिव्य चतुर्वेदी आदि रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button