बरेली

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया जे.जी. भार्गवी इण्डस्ट्री प्लाईवुड फैक्ट्री का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। क्षेत्र में औद्योगिक विकास और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में बुधवार को एक बड़ा कदम जुड़ गया। रिठौरा के पिपरिया रामदयाल स्थित जे.जी. भार्गवी इण्डस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड प्लाईवुड फैक्ट्री का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटा और मुख्य मशीन का बटन दबाकर फैक्ट्री के उत्पादन कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर फैक्ट्री के निदेशक मंडल वरुण मिश्र, पंडित रामगोपाल मिश्र, तान्या रस्तोगी, शालिनी मिश्रा, कृष्ण गोपाल मिश्र, पूनम मिश्रा तथा महाप्रबंधक विमल अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित  हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पंडित रामगोपाल मिश्र उनके अभिन्न मित्र हैं, जिन्होंने अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर इस उद्योग की स्थापना की है। उन्होंने कामना की कि माता लक्ष्मी की कृपा उन पर सदैव बनी रहे।
बरेली से अपने आत्मीय लगाव का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा, बरेली मेरा घर है और यहां का प्रत्येक नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा कि इस नई फैक्ट्री के शुरू होने से न केवल क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों के तमाम युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक रश्मि पटेल, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, विधायक डॉ. राघवेंद्र, रिठौरा चेयरमैन शकुंतला देवी, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उद्यमी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button