खैरथल

पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खैरथल जिला कांग्रेस कार्यालय में मना जश्न

आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल। खैरथल-तिजारा जिले में पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर जिला कांग्रेस कार्यालय खैरथल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इस जनादेश को भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति आमजन की नाराजगी से जोड़ते हुए कहा कि जनता भाजपा के शासन से त्रस्त है और कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव में काम किया, जिसका परिणाम आज जीत के रूप में सामने आया है। उन्होंने सभी विजेता प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरें और क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर एडवोकेट रामावतार चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जय हेडाऊ, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत, दौलत नगर, पूर्व पार्षद अर्जुन सिंह, मेहरदीन खान, कपिल शर्मा, डेविड मर्दाना, शकील अहमद, पार्षद संदीप कुमार, पार्षद राहुल कुमार, सुंदर पटेल, सीपी यादव, अंतू गुर्जर, सरदार सतनाम सिंह सहित जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button