गोरखपुर

फर्जी खबरों और दुष्प्रचार पर भाजपा मीडिया टोली तथ्यों के साथ दे जवाब : चंद्रशेखर

गोरखपुर में भाजपा के मीडिया, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की क्षेत्रीय बैठक में संगठनात्मक समन्वय और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर, 12 संगठनात्मक जिलों में टीमों को और सक्रिय करने की बनी रणनीति
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : भारतीय जनता पार्टी के मीडिया एवं सोशल मीडिया कार्यकर्ता फर्जी खबरों, भ्रामक सूचनाओं और दुष्प्रचार का जवाब तथ्यों एवं प्रमाणों के साथ दें। किसी भी खबर को बिना जांचे साझा न करें और सही जानकारी को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएं। यह बातें मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने शनिवार को गोरखपुर के रानीडीहा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित मीडिया, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया और सोशल मीडिया संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। ऐसे में भाजपा की मीडिया टोली को पूरी जिम्मेदारी, सजगता और तत्परता के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी। विपक्ष की ओर से राजनीतिक लाभ के लिए फैलाए जाने वाले भ्रामक समाचारों और दुष्प्रचार का जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता के साथ सूचनाओं की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्रा ने कहा कि मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया विभाग संगठन के महत्वपूर्ण अंग हैं। तीनों विभागों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय से संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आधुनिक संचार माध्यमों का प्रशिक्षण लेकर उनका सकारात्मक उपयोग करने और पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने गोरखपुर क्षेत्र में संगठन की ओर से संचालित गतिविधियों तथा क्षेत्रीय एवं जिला स्तर पर मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया विभाग के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं के तहत क्षेत्र के सभी 12 संगठनात्मक जिलों में इन विभागों की टीमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि संगठन के संदेश और गतिविधियों को अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाया जा सके।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ मीडिया समन्वय, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से मंथन हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पाण्डेय, राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, संजीव राय, रणजीत राय बड़े, क्षेत्रीय मंत्री ध्रुव श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि, हरिकेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, सह मीडिया प्रभारी चंदन आर्या एवं समरेंद्र विक्रम सिंह, आईटी क्षेत्रीय संयोजक समीर श्रीवास्तव, निवर्तमान संयोजक अनादि प्रिय पाठक, सोशल मीडिया संयोजक सूरज निगम तथा क्षेत्रीय सदस्य शक्ति सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button