भरत पुर

भुसावर में तुलसी संग शालिग्राम का रिती रिवाजो के साथ विवाह हुआ सम्पन्न

भक्तों ने भगवान के प्रेम और समर्पण दिया का संदेश 

कन्यादान कर मांगी मनोकामनाएं 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर सहित उपखणड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हिन्दू पंचांग के अनुसार हर बर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसे देव उठनी एकादशी, देव उत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी के नाम से भी जाना जाता है। जहां इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते है। इसी देव उत्थान एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्वालुओ द्वारा तुलसी संग शालिग्राम विवाह का आयोजन भक्ति, पवित्रता के साथ किया जाता है। जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक संदेश भी दिए जाते हैं। वहीं भुसावर के हिंण्डौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर में 21 नवम्बर शनिवार को देर सांय समय अनुसार से महिला भक्त मण्डल की सदस्या चंचल जती, लक्ष्मी,ममता आदि के सानिध्य में माता तुलसी और भगवान विष्णु के स्वरुप में शालिग्राम का विवाह पूरे विधी विधान पूर्वक पारम्पारिक रिती रिवाजों के साथ मण्डप सजाते हुए वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। जहां उपस्थित श्रद्वालु कन्यादान में हल्दी से पीले हाथ करते हुए उपहार स्वरुप वस्त्र, आभूषण, श्रंगार का सामान, रुपये, पैसे, बर्तन आदि से कन्यादान करते हुए भक्तों ने भगवान के बीच प्रेम और समर्पण भाव का संदेश देते हुए भारतीय संस्कृति के अनुसार मंगलगीत गाते हुए मन्त्रोच्चार के विवाह सम्पन्न करते हुए भगवान विष्णु जी से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं एवं आ रही अड़चन को समाप्त करने की प्रर्थना कर ढोलक, झांझ, मंजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाई गई। वहीं तुलसी संग शालिग्राम विवाह कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button