खैरथल
खैरथल-तिजारा जिला प्रमुख पद को लेकर सियासी समीकरण तेज
कांग्रेस भाजपा दोनो समर्थन जुड़ाने मे लगे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल -तिजारा: जिला परिषद चुनाव के परिणामों के बाद जिला प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस से टिकट कटने के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं सोनम खान, पूजा यादव और अमिता चौधरी ने जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया है।
वहीं, राधेश्याम यादव ने किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत यादव के पुत्र सतीश यादव को हराकर जिला प्रमुख पद की दौड़ में अपना दावा मजबूत किया है। उनकी जीत को क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
दयाराम चावड़ा भी जिला प्रमुख पद के संभावित दावेदारों में चर्चा में हैं। छात्र जीवन से ही एनएसयूआई और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे दयाराम चावड़ा को राजनीतिक समर्थन मिलने की उम्मीद है। सोनम नासिर का समर्थन मिलने की संभावनाओं के बीच उनके पक्ष को भी मजबूत माना जा रहा है।
दूसरी ओर भाजपा भी अपना जिला प्रमुख बनाने के लिए समर्थन जुडाने मे लगी है दावा किया जा रहा है कि निर्दलीय और बसपा के समर्थन से आसानी से जिला प्रमुख भाजपा का ही बनेगा भाजपा की ओर से जिला प्रमुख की दौड़ मे इंद्रजीत यादव का नाम प्रमुखता से चल रहा है राजनिति के जानकारो का मानना है कि भाजपा अपना जिला प्रमुख बनाने के लिए किसी निर्दलीय को भी समर्थन दे सकती हैं
जिला परिषद चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों की जीत के बाद अब जिला प्रमुख पद को लेकर समर्थन जुटाने और राजनीतिक जोड़-तोड़ का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में खैरथल-तिजारा की जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है।

