खैरथल

प्रधान के चुनाव से पहले कोटकासिम में सियासी संग्राम 

विधायक दीपचंद खैरिया ने की निष्पक्ष जाँच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा। पंचायत समिति के प्रधान पद की कुर्सी को लेकर कोटकासिम में सियासी हलचल तेज हो गई है। नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के कथित अपहरण की शिकायत और दबाव बनाने के आरोपों ने चुनावी माहौल गरमा दिया है। मामले को लेकर कांग्रेस विधायक दीपचंद खैरिया ने जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
विधायक ने पत्र में विनोद कुमारी सांगवान के खिलाफ तीन नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के अपहरण को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत को झूठा बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और सदस्यों पर मतदान को लेकर दबाव बनाने जैसी परिस्थितियां सामने आई हैं। विधायक ने प्रशासन से मामले में निष्पक्षता बरतने और किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से मुक्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
इधर, तीनों नवनिर्वाचित सदस्यों ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। वार्ड संख्या 14 के जितेंद्र सिंह, वार्ड संख्या 6 की रचना देवी और वार्ड संख्या 1 की सविता देवी ने वीडियो में अपनी मर्जी से घूमने की बात कही है। उन्होंने किसी भी प्रकार के अपहरण या दबाव से इनकार किया है।अब प्रधान पद के चुनाव से पहले यह विवाद कोटकासिम की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। प्रशासन की जांच और आगामी चुनावी घटनाक्रम पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button