असम पुलिस में बनेगा नया ‘स्मार्ट रिस्पॉन्स यूनिट’ (SRU), आपात स्थिति में मिलेगी तेज़ प्रतिक्रिया क्षमता।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम पुलिस की क्षमता मजबूत करने और आपातकालीन परिस्थितियों में तेज़ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक नई विशेष इकाई स्मार्ट रिस्पॉन्स यूनिट (SRU) शामिल की जाएगी। यह इकाई संकट की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए बनाई गई है। SRU में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त जवान होंगे, जिन्हें आधुनिक हथियारों और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इस इकाई का उद्देश्य विभिन्न आपात स्थितियों का प्रभावी ढंग से सामना करना और विशेष अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।असम पुलिस के आधुनिकीकरण के हिस्से के रूप में SRU को नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने की योजना है। इससे पुलिस की ऑपरेशनल तैयारी और संकट प्रबंधन क्षमता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा ने SRU के गठन को लेकर विशेष घोषणा की है। उन्होंने हाल ही में गोलाघाट जिले के लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में चल रहे अवसंरचना कार्यों की समीक्षा के दौरान नवगठित SRU की कार्यप्रणाली और तैयारी का भी अवलोकन किया था। SRU होने के बाद आपात स्थितियों में तेज़ और सुसंगठित पुलिस कार्रवाई संभव होगी। विशेष अभियानों में प्रशिक्षित जवानों और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता बढ़ेगी।असम पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग और तकनीक-आधारित क्षमता को मजबूती मिलेगी।संकट की स्थिति में नागरिक सुरक्षा और प्रतिक्रिया समय में सुधार की संभावना रहेगी। इसी तरह SRU के शामिल होने से असम पुलिस की विशेष ऑपरेशन और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की अपेक्षा किया है।



