झुंझुनू
दानदाता द्वारा तेजाजी मंदिर में सहयोग की घोषणा करने पर सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। पिलानी शहर के बाईपास रोड़ पर स्थित जाखड़ ट्रेडिंग कम्पनी के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी सुशील जाखड़ द्वारा तेजाजी मंदिर क्यामसर में 1 लाख रुपये का सहयोग देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सत्यनारायण वैद एवं जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विरेन्द्र कोठारी द्वारा तेजा भक्त सुशील जाखड़ का साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पिलानी युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने सुशील जाखड़ को तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर तेजाजी मंदिर में सहयोग करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने जाखड़ परिवार के मुखिया रिटायर्ड प्रिंसिपल महिपाल जाखड़, वरिष्ठ अध्यापिका परमेश्वरी देवी जाखड़ एवं डॉ. प्रिती जाखड़ द्वारा तेजाजी मन्दिर में सहयोग करने पर जाखड़ परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन भारत के सबसे बड़े 165 फीट ऊंची शिखर के तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



