Uncategorized
फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जाहेरपाड़ा लखीबाद की टीम बनी विजेता

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के बालको में 24 नवंबर को नेहरू क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जाहेरपाड़ा लखीबाद की टीम ने संतोष स्टार आलूड़ाहा को हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम उपस्थित रही। प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए 25 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम के लिए 20 हजार रुपये का पुरस्कार निर्धारित था। मौके पर राजपोखर की मुखिया ललिता टुडू, पंचायत समिति सदस्य अजित टुडू, क्लब अध्यक्ष, सचिव सोनू हेम्ब्रम, विश्वराज हांसदा, वार्ड सदस्य शिवधान मरांडी एवं प्रधान जोगेंद्र हांसदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


