सिंगरौली

खटकी नाला में 100 बोरियों से किया गया बोरी बंधान

ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सिंगरौली के निर्देशन में विकासखंड चितरंगी के ग्राम कपुरदेई स्थित खटकी नाला में जल संचय अभियान के तहत 100 बोरियों से बोरी बंधान किया गया। नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति के समन्वय एवं सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

इस दौरान संस्था के परामर्शदाता रजनीश साहू, राधा यादव, राजकुमार सिंह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रामबदन साकेत, सचिव रामलखन सिंह तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बोरी बंधान के माध्यम से बहते पानी को रोककर जल संचयन एवं भूजल स्तर बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button