बरेली

शिक्षिकाओं के हित में हम सब हैं तैयार – दीपाली सक्सेना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महिला शिक्षक संघ जिला बरेली के तत्वावधान में डेरा खास में मंडल टीम विस्तार कार्यक्रम हुआ। उद्देश्य संगठन का विस्तार, शिक्षिकाओं को एकजुट करना और अधिकारों को मजबूती देना रहा।
जिला अध्यक्ष राखी सक्सेना ने कहा कि संघ महिला शिक्षकों की आवाज, सम्मान और अधिकारों का मंच है। महामंत्री संगीता मित्तल ने कहा कि संघ का उद्देश्य समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना, हितों की रक्षा करना और आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करना है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपाली सक्सेना ने कहा कि शिक्षिका बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नींव रखती हैं, इसलिए सम्मानजनक वातावरण और मजबूत संगठन जरूरी है। इस अवसर पर डॉ. शिखा अग्रवाल को मंडल अध्यक्ष, डॉ. पूजा शर्मा को संगठन मंत्री, पूनम शर्मा को कोषाध्यक्ष व कुसुम सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया। मोना सिंह, नीतू अग्रवाल, दीपशिखा जौहरी, चंद्रा दियोलिया आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button