बुलंदशहर

जिला मंत्री सर्वेश वर्मा व प्रवासी रचना जीवन वशिष्ठ ने चलाया जागरूकता अभियान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  विधानसभा प्रभारी एवं जिला मंत्री सर्वेश वर्मा ने प्रवासी बहन रचना जीवन वशिष्ठ के साथ मिलकर विभिन्न बूथों पर लाभार्थी संपर्क अभियान तथा मतदाता जागरुकता अभियान चलाया।
भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री एवं अनूपशहर विधानसभा प्रभारी सर्वेश वर्मा ने प्रवासी बहन रचना जीवन वशिष्ठ के साथ औरंगाबाद मंडल के बूथ संख्या 57 मौहल्ला अट्टा तथा बूथ संख्या 51व 52 मालियान अव्वल व दोयम के मौहल्ला सिप्टैन गढ़ी में घर घर जाकर जनसंपर्क किया और मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। महिलाओं पायल आदि ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया और उनकी सलाह ध्यान पूर्वक सुनीं। इस अवसर पर रीना, रीता,पवनेशरी, भावना, किरण, मनीषा,पायल, क्रांति आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button