पाकुड़

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिले पूर्व विधायक अकिल अख्तर, पुरानी यादें हुईं ताजा, माताजी के निधन पर जताया शोक

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन की खबर पर पूर्व विधायक सह एआईएमआईएम संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में अर्जुन मुंडा एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पुराने राजनीतिक दिनों की यादें ताजा हुईं। अकिल अख्तर ने अपने विधायक कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ मिलकर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों को विधानसभा और सरकार के समक्ष उठाया जाता था। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद और जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं, लेकिन जनसेवा के लिए किए गए प्रयास और पुराने संबंध हमेशा यादगार रहते हैं।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button