शामली

संविधान दिवस पर शामली की तीनों विधानसभाओं में 30 प्रतिमा स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ, 31 दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। संविधान दिवस पर डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत शामली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चयनित 30 प्रतिमा स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शुभारंभ किया। शामली विधानसभा के ग्राम किवाना में विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन के हरड़ फतेहपुर में पूर्व मंत्री सुरेश राणा और पलठेड़ी में विधायक अशरफ अली खान की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। कैराना में एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिमा स्थलों पर बाउंड्रीवाल, छत्र, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। सभी कार्य 31 दिसंबर तक पूरे करने का लक्ष्य है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button