शामली

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और कर्तव्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता से करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी देखा और सुना गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर अरविंद कुमार तृतीय सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button