बरेली

एसआरएमएस में दो दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट का आगाज

14 मेडिकल कॉलेज ले रहे हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में गुरुवार को दो दिवसीय अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का रंगारंग आगाज हुआ।
मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति और अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विवि की डीन एफीलिएशंस एंड इंस्पेक्शन डॉ. साधना अवस्थी ने स्पोर्ट्स ग्राउंड में सुबह 10 बजे फेस्ट का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में ध्वजारोहण, मशाल से ज्योति प्रज्वलन, टीमों का मार्च पास्ट और विद्यार्थियों की ड्रिल आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने पिरामिड बनाकर शारीरिक व मानसिक दृढ़ता का संदेश दिया।
इस अवसर पर आदित्य मूर्ति ने कहा कि खेलों के जरिये भविष्य के चिकित्सकों का एक मंच पर आना बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ. साधना अवस्थी ने कहा कि संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में खेलों की अहम भूमिका है। विद्यार्थी हार-जीत से सीखें और टीम भावना के साथ काम करें।प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एम.एस. बुटोला ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए तनावमुक्त रहना और सक्रिय जीवनशैली जरूरी है। खेल स्पर्धाएं इसमें अहम भूमिका निभाती हैं।
फेस्ट में 12 जिलों के 14 मेडिकल कॉलेजों की टीमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स की 10 स्पर्धाओं में हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button