बरेली

राजश्री लॉ कॉलेज में संविधान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। संविधान दिवस के अवसर पर राजश्री लॉ कॉलेज, रिठौरा में संवैधानिक क्विज प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों, मौलिक अधिकारों एवं न्यायपालिका से संबंधित प्रश्नों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता टीमों में जोएब, अंशिका, प्रियंका और असद का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन अजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कमल किशोर, पंकज कुमार, शिखा त्रिपाठी, अक्सा साजिद, डॉ. अनन्या मेहरोत्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button