सिंगरौली

गनियारी में ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारंभ

विधायक रामनिवास शाह ने किया पौधारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। प्रस्तावित सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर, गनियारी में ऊर्जाधानी फाउंडेशन की ओर से ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक शाह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व भी है। पौधारोपण जैसे अभियान समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा सिंगरौली बनाने के लिए सभी से ऐसे प्रयासों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शाह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल बाबू बैस सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन का संकल्प लिया।
विधायक रामनिवास शाह ने इस पहल के लिए ऊर्जाधानी फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button