सिंगरौली

संविधान दिवस पर सिंगरौली पुलिस ने दोहराई संवैधानिक प्रतिबद्धता

जिले के सभी थानों और चौकियों में उद्देशिका का सामूहिक वाचन, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सिंगरौली जिले के सभी थानों एवं चौकियों में कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया तथा संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।
मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए विधि के शासन की स्थापना, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष पुलिसिंग के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। साथ ही राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए अपने दायित्वों का समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।संविधान दिवस के आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल में संवैधानिक चेतना, कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना को मजबूत करना रहा। सिंगरौली पुलिस ने संविधान की सर्वोच्चता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button