अमरोहा

किसान यूनियन की बैठक में बिजली आपूर्ति पर चर्चा

अमरोहा में किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, ट्रांसफॉर्मर बदलने में विभाग टाल रहा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमरोहा : हसनपुर तहसील के गांव ब्रह्मबाद में भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने की, जबकि संचालन निजाम प्रधान ने किया

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अधाना ने किसानों की बिजली समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समय पर बिजली न मिलने से किसान परेशान हैं। खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने में बिजली विभाग के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। जेई किसानों से ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का खर्च मांग रहे हैं।

सरकार द्वारा दी जाने वाली 3% की छूट बंद होने का मुद्दा उठाया

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह ने केसीसी पर सरकार द्वारा दी जाने वाली 3% की छूट बंद होने का मुद्दा उठाया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन शंकर के सैकड़ों किसानों ने बीआरएसएस की सदस्यता ली।

संगठन में नई नियुक्तियां भी की गईं। शुभम त्यागी को हसनपुर युवा तहसील सलाहकार और हैप्पी त्यागी को जिलाध्यक्ष अमरोहा बनाया गया। सुमित त्यागी को तहसील हसनपुर का युवा उपाध्यक्ष और जितेंद्र सैनी को तहसील मंत्री किसान मोर्चा नियुक्त किया गया।

मंगल सिंह को जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा बनाया गया। अरकान, रामकुमार और शमशेर को ग्राम अध्यक्ष, सुशील को युवा ग्राम अध्यक्ष तथा मोहम्मद फराब को मंडल सचिव नियुक्त किया गया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button