ललितपुर

अनुराग अवस्थी बने सदर कोतवाल

एसपी ने चार निरीक्षक व सहित एक उप निरीक्षक का किया स्थानान्तरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ललितपुर। शहर क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने रविवार की सुबह कुछ पुलिस अधिकारियों के स्थानान्तरण करते हुये महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया है। पुलिस महकमे के सोशल मीडिया सेल से जारी सूची के अनुसार एसपी ने चार निरीक्षकों व

एक उप निरीक्षक का स्थानान्तरण किया है। जारी सूची के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेशचन्द्र

मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक थाना पूराकलां बनाया गया है। उनके स्थान पर अब तालबेहट थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी शहर के नये कोवताल होंगे। इसके अलावा थाना बानपुर में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे निरीक्षक मनोज मिश्रा को एसपी ने प्रभारी निरीक्षक तालबेहट बनाया है। पुलिस अधीक्षक के वाचक रहे निरीक्षक अखिलेश कुमार को थाना गिरार का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उप निरीक्षक अरूण कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष पूराकलां से थानाध्यक्ष बानपुर बनाया गया है।

कैप्शन फोटो 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button