अमरोहा में बंद नहर में मिला शव

बीलना पुल के पास मिली 2-3 दिन पुरानी बॉडी, शिनाख्त नहीं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा । नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में रामगंगा पोशक नहर के बीलना पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। गुरुवार दोपहर को बीलना पुल से लगभग 500 मीटर दूर पानी में तैरता शव देखा गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार, शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
वर्तमान में नहर बंद है, लेकिन कुछ स्थानों पर पानी जमा है। पुलिस अभी तक शव की पहचान नहीं कर पाई है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला दुर्घटना का है या हत्या का। जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।



