मुरादाबाद

मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा ने आयोजित की कार्यशाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मुरादाबाद। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे केंद्र के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवशाली कार्यकाल की उपलब्धियों से संबंधित विषयों पर की चर्चा की ।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा शामिल रहे ।

मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम गायन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं संचालन नवदीप टंडन ने किया।

प्रस्तावना के दौरान महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि केंद्र की मोदी जी की सरकार के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है  केंद्र की यशस्वी मोदी की सरकार की उपलब्धियां को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा आपके समझ रखेंगे ।

मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि बहुत हर्ष का विषय है भारतीय जनता पार्टी की  केंद्र की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलता पूर्वक 11 वर्ष पूर्ण हुए हैं यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा 11 वर्ष में किए गए कार्य को हमें जनता के बीच रखना है सरकार  की उपलब्धियां एवं जन कल्याणकारी योजनाएं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है उन्हें घर-घर जाकर बताना है लाभार्थियोंने जो लाभ लिया है उनकी एक वीडियो क्लिप बनानी है जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी मिली है उसे सफलता पूरा करना है यह कार्यक्रम महानगर से लेकर मंडल,शक्ति केंद्र, एवं बूथ स्तर पर करना है जो भी कार्यक्रम मिले हैं हमें सफलतापूर्वक पूर्ण करने हैं सरकार की उपलब्धियों की  प्रदर्शनी  लगानी है 10 से 11 जून को प्रबुद्ध समागम करना है प्रबुद्ध गोष्ठी की व्यवस्था करनी है शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक करनी है। उन्होंने बताया कि 9 एवं 11 तारीख को जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित करनी है। 

कार्यशाला के समापन पर महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की तरफ से अभी तक हमारे पास जितने भी कार्यक्रम आए हैं उन सभी कार्यक्रमों को हमने सफलतापूर्वक पूर्ण किया है वर्तमान में हमें यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं गौरवशाली उपलब्धियां को जनता के बीच ले जाकर है और केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जनता के  समक्ष रखना है उन्हें बताना है कि 70 सालों में जो काम अन्य सरकार नहीं कर पाई यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 11 वर्षों में कर दिखाया धारा 370 हटाना ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना गरीब कल्याण के लिए निशुल्क घर स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड योजना यह सब मोदी जी के नेतृत्व का कमाल हैमुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य गिरीश वर्मा,  ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, संजय शर्मा, राजेश रस्तौगी,  दिनेश शीर्षवाल, अभियान संयोजक हेमराज सैनी, सह संयोजक नवदीप टंडन, अजय वर्मा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जयसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, मनमोहन सैनी, राहुल शर्मा, शम्मी भटनागर, धर्मेश सैनी, शशी किरण, सुनीता शर्मा, प्रेमवती उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित, शीतल चौहान, पूनम सैनी, पूर्णिमा खन्ना, रुचि चौधरी, हेमा खत्री, मनीष कुमार, अमित सिंह, मिंटू, कपिल देव, अश्वनी शर्मा, रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष मिथुन शर्मा, सोमपाल प्रजापति, कपिल गुप्ता, सूर्य मोहन शमशेरी, विपिन प्रजापति, विशाल रस्तौगी, राजीव शर्मा, गजेंद्र लोदी, हरेंद्र शर्मा, रोहित चौधरी, विजय वर्मा, सौरभ सक्सैना, बंटी सैनी, मयंक कश्यप, सौरभ शर्मा, मोंटी गुज्जर, अशोक सैनी, सुमित अग्रवाल, मुकुल बंसल, अजीम पाशा, आदि महानगर मोर्चा प्रकोष्ठों एवं पार्षदगण शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button