बेतुल

बैतूल पर्यावरण दिवस पर ओम आयुर्वेदिक कॉलेज ने रोपे 100 औषधीय पौधे

रैली निकालकर प्लास्टिक हटाओ का दिया संदेश, कढाई क्षेत्र में बांटे 25 औषधीय पौधे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर द्रव्यगुण विभाग, ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भारत-भारती, जामठी द्वारा पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कुल 100 महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक पौधों को लगाया गया। साथ ही 25 औषधीय पौधों को पास के कढाई क्षेत्र के नागरिकों में वितरित किया गया और उन्हें औषधीय पौधों के उपयोग एवं महत्व की जानकारी दी गई।

संस्था अध्यक्ष सोनू पाल तथा कॉलेज प्राचार्य डॉ. विरेन्द्र शाह के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने कॉलेज द्वारा रैली निकाली गई, जिसमें प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ का नारा दिया गया। इस रैली के माध्यम से कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक जिंगरवार एवं डॉ. संदीप पाल द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। इस आयोजन में बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं सहित कॉलेज के सभी शिक्षकगण व कर्मचारी वर्ग सक्रिय रूप से शामिल रहे।

– पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

इसके अतिरिक्त, 6 जून को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बी.ए.एम.एस. द्वितीय वर्ष की कक्षा में एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाओ, हरियाली बढ़ाओ जैसे विषयों पर सुंदर एवं प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button