इन्टरमीडिएट परीक्षा में सफल आर्ट्स के टॉप 20 विद्यार्थीयों को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), इन्टरमीडिएट आर्ट्स के रिजल्ट में बेहतर करने वाले जिले के टॉप- 20 विधार्थियों को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा- 2025 में पास जिले के टॉप-20 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कृषि बाजार समिति प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाकर विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने इंटरमीडिएट के आर्ट्स के टॉप-20 विद्यार्थियों को शाल ओढ़ाकर, छाता, रेनकोट, वॉटर बोतल देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें पढ़ाई में और बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी, पणन सचिव, एडीपीओ समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



