राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

मायावती का बड़ा फैसला

भतीजे ईशान आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक, बसपा की बैठक में किया एलान

लखनऊ । लखनऊ में बसपा की बैठक में ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का एलान किया गया। इससे पहले उन्होंने मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा की अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का एलान हुआ। इससे पहले ईशान आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पार्टी में हालिया बदलावों के बीच ईशान को लेकर चचार्ओं का बाजार गर्म था। अब उनकी जिम्मेदारी की घोषणा हो गई है।
बताते चलें कि मायावती ने हाल ही में ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देने की बात कही थी। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म था। आज बैठक में संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। इसी दौरान ईशान आनंद को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा कर दी गई।
बताते चलें कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष शामिल हुए। इसमें मायावती ने चुनाव की जमीनी तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा की। साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा सभी राज्यों से संगठन से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली। इसके आधार पर आगे के निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकतार्ओं और समर्थकों में खासा उत्साह रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button