साहेबगंज
रेलवे कॉलोनियों में घर-घर संपर्क,स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छता व सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई।अभियान के तहत मालदा टाउन,न्यू फरक्का, भागलपुर और साहिबगंज की रेलवे कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता,कचरे के उचित निपटान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।वहीं बांका,धनौरी,धुलियान गंगा,न्यू फरक्का और जमालपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।जमालपुर स्टेशन पर यात्रियों के बीच पर्चे वितरित कर ‘सिंगल-यूज प्लास्टिक को कहें ना’ का संदेश दिया गया।मालदा मंडल द्वारा इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।



