बाराबंकी
मसौली पुलिस ने 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पकड़कर भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को मसौली पुलिस मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल 25 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त को शहावपुर नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताते चले कि नगर कोतवाली क्षेत्र के सिटी इण्टर कॉलेज के पास, मोहल्ला पीरबटावन निवासी मो0 अहमद पुत्र गुलाम सगीर एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था जिस पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित था अभियुक्त को गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे कि बुधवार को मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, निरीक्षक सनत मिश्रा, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, आरक्षी संजय विश्वकर्मा, विजय कुमार ने अभियुक्त को शहाबपुर नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



