एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा ने किया पौधरोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून से 15 अगस्त तक चलने वाले एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ रेलवे कॉलोनी स्थित नवनिर्मित बगीचा में भाजपा नेता हिसाबी राय के नेतृत्व में फलदार एवं जीवनपयोगी पौधों का वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम के साथ किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष-सह-भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा सम्पा साहा सहित निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,भाजपा नगर महामंत्री सुशील साहा,अनिकेत गोस्वामी, मुरारी मंडल, रूपेश राम मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां के नाम पर एक-एक पौधारोपण किया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम एक सांकेतिक भाव है।अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का उद्देश्य जहां जीवन पोषित करने में माता की भूमिका का सम्मान करना है। एक पेड़ मां के नाम अभियान देश के स्थाई और पर्यावरण के प्रति जागरूक भविष्य के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संगठनात्मक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के आह्वान और माता के प्रति सम्मान की भावना के साथ-साथ यह पहल नागरिकों को एक हरित ग्रह बनाने में अपना योगदान देने का अवसर प्रदान करती है। भाजपा नेता हिसाबी राय ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण अभियान में संपूर्ण भारत वर्ष में लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने की भावना के निहित यह अभियान न सिर्फ प्रकृति और मातृत्व के पोषण शक्ति के सम्मान का प्रतीक है,बल्कि भविष्य में की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ विश्व की आश्वासन भी है। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में मनोरमा देवी रंजीत राम,पिंटू हजरा विक्रम राय, मिथिलेश मंडल, सोमनाथ मंडल श्यामल साहा मौजुद थे।