अमरोहा
अमरोहा में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर PM मोदी की एडिट वीडियो डाली, ईद पर फॉलोअर्स बढ़ाने की थी कोशिश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा: रहरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो में आवाज एडिट कर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोपी ने ईद उल अजहा के मौके पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह कृत्य किया।
स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष कुमरेश त्यागी के अनुसार, चंदनपुर खादर निवासी मुकीम पुत्र शौकीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
वीडियो को देखने के बाद हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


