अमेठी

देश भक्ति हमारे नस में है हम देश के लिए मर सकते है और समय आने पर मार भी सकते है–राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजलि मिश्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमेठी। नमो अटल विचार मंच मे आज अमेठी के बालाजी रेस्टोरेंट मे पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पौत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजलि मिश्रा के अध्यक्षता मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे आज अमेठी से कई सदस्यों को पदभार दिया गया इस संस्था का मुख्य उद्देश्य हैं कि देश मे गरीब व असहाय लोगो की सेवा करना साथ मे इस संगठन को आगे बढ़ाना हैं इस संगठन के राष्ट्रीय प्रबंधक एवं प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह, राष्ट्रीय उपाध्याय सत्यदेव सिंह, उपप्रबंधक उत्सव मिश्रा आदि इसकी कड़ी मे शामिल हैं आज इस कार्यक्रम मे मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, विजय सिंह जिला उपाध्यक्ष , पवन सिंह उपाध्याय ,सर्वजीत सिंह राहुल जिलाध्यक्ष, नीरज पाण्डेय महिला मोर्चा अध्यक्ष, कुलनायक आजाद जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, रणविजय सिंह जिला महामंत्री, हरिकेश सिंह जिला महामंत्री, दिव्यम राय जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आदि लोग आज इस संगठन मे शामिल हुए। इस मौके पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजली मिश्रा ने कहा कि संगठन के माध्यम से लोगों की सेवा हो यही संगठन की आवश्यकता है। देश भक्ति हमारे नस में है हम देश के लिए मर सकते है और देश के लिए मर भी सकते है।
प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से यह संगठन आने वाले दिनों में एक विशाल वट वृक्ष के रूप में आप सब को दिखाई देने लगेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button