ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सैनिकों को तिरंगा यात्रा निकालकर दिया सम्मान

रामलीला मैदान से अमर सैनानी तांत्या टोपे स्मारक तक निकली तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारों से गुंजायमान किया
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सीकर । कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के जवानों की ओर से चलाए ऑपरेशन सिंदूर में सेना के जवानों के पराक्रम, अदम्य साहस व राष्ट्र गौरव व सम्मान को समर्पित भाजपा की तिरंगा यात्रा मंगलवार की शाम को निकाली गई। देशभक्ति के गीतों, भारत माता की जय, सैनिकों के साहस को प्रणाम के साथ तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से आरंभ होकर परशुराम पार्क, दूजोद दरवाजा, घंटाघर, चिरंजी पनवाड़ी की गली, बावड़ी गेट, जाट बाजार होते हुए सूरजपोल गेट के पास स्थित अमर सैनानी तांत्या टोपे स्मारक तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने तांत्या टोपे स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग, स्काउट गाइड, महिला शक्ति, विद्याॢथयों सहित सभी समाजों के प्रबुद्धजन शामिल हुए। हर वर्ग ने तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाया और देश भक्ति के रंग में रंग गए। यात्रा में शामिल सभी ने देश के सैनिकों के शौर्य को प्रणाम किया और शहीदों को नमन किया।
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सैना के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों का खात्मा किया है। पड़ोसी देश में पनप रहे आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराने का काम किया है।
यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों को खत्म करने का काम किया है। कहा कि सेना के जवानों के साहस को नमन करने के लिए राज्यभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि सेना के जवानों के साहस, शौर्य को सलाम करने के लिए सीकर में तिरंगा यात्रा निकाली है। इसमें सभी वर्गों के लोगों ने शामिल होकर सेनिकों के साहस को ओर अधिक बल देने का काम किया है।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में सीकर में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा में सैनिकों के पराक्रम, अदम्य साहस को सम्मान दिया जा रहा है। कहा कि राष्ट्र गौरव और सैनिक सम्मान के लिए पूरे जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
