ललितपुर

 पेयजल समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू 

नागरिक विकास मोर्चा ने जल संस्थान पर लगाए संवेदनहीनता के आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो। 
ललितपुर। जिले की पेयजल समस्या को दूर करने की मांग को लेकर नागरिक विकास मोर्चा द्वारा छठवें दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। हड़ताल के दौरान जल संस्थान के मनमाने रवैए को लेकर आक्रोश जताया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान पार्षद एड मनमोहन चौबे ने कहा कि छह दिन के धरना प्रदर्शन के बाद भी जिले के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौन धारण किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि बांधों के शहर में टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। यह शहर के लिए दुर्भाग्य है।  उन्होंने आरोप लगाया है कि टंकियों को भरा नहीं जा रहा है। घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी के टैंकरों का जो ठेका हुआ है, उसमें भारी घोटाला किया जा रहा है। यदि निष्पक्ष जांच की जाए। वहीं नागरिक विकास मोर्चा के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने कहा कि आज छटवां दिन है, जिले में भारी पेयजल किल्लत बनी हुई है, इसके बाद भी जनता के वोटों से चुने गये बड़े बड़े जनप्रतिनिधि पेयजल किल्लत एवं विद्युतापूर्ति पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस दौरान बलराम पचौरी, अमित दीक्षित, हरपाल सिंह चंदेल, राजा राम गोस्वामी, आशीष उपाध्याय, प्रमोद गोस्वामी, अरविंद संज्ञा, देवेन्द्र पाठक, प्रमोद बबेले, सौरभ खरे, विजय कुमार, आशाराम साहू, मोहित पाण्डेय, अभिषेक बाजपेई, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजकुमार शर्मा, जितेन्द्र सिंह बुंदेला, माधव सिंह, नरेंद्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रमोद व्यास, विनोद कुमार सोनी, अहसान अली, संजय त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button