बरेली
कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में दिनेश दद्दा की अहम भूमिका

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली : महानगर कांग्रेस पार्टी की सक्रियता एक बार फिर सुर्खियों में है। महानगर कांग्रेस कमेटी ने 42 सदस्यों की नई कार्यकारिणी की सूची प्रदेश कार्यालय को अनुमोदन के लिए भेज दी है। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश दद्दा की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श के बाद यह सूची तैयार करवाई। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह कवायद पूरी की गई, जिसे प्रदेश स्तर पर कांग्रेस की नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।
प्रस्तावित कार्यकारिणी में व्यापक प्रतिनिधित्व, युवाओं और अनुभवी नेताओं को मिला स्थान नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव और 17 सचिवों को शामिल किया गया है।