कपड़ा बॉल प्रतियोगिता में एफ.सी जुनियर टाईगर की टीम ने मारी बाजी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), महेशपुर प्रखण्ड क्षेत्रान्तर्गत पंचायत छक्कुधारा के ग्राम पथराडांगा के लिटिल स्टार क्लब पथराडांगा की ओर से रविवार को तीन दिवसीय कपड़ा बॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के फाइनल खेल में मुख्यातिथि के रूप में झामुमो के जिला सचिव माईकिल मुर्मू शामिल हुए। मुख्यातिथि के पहुंचते ही आयोजकों के द्वारा आदिवासी रिति-रिवाज से उनकी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। फाइनल खेल का शुभारम्भ मुख्यातिथि ने कपड़ा बॉल को आसमान में किक मारकर किया। वही कपड़ा बॉल का फाइनल खेल रियल एफ.सी बनाम एफ .सी जुनियर टाईगर के बीच हुआ, जिसमें एफ.सी जुनियर टाईगर की टीम ने रियल एफ.सी की टीम को पेनाल्टी से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को मुख्यातिथि माईकिल मुर्मू ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 50,000 (पचास हजार) रूपए नगद एवं उपविजेता टीम को सक्रिय कार्यकर्ता संतोष हेम्ब्रम ने 40,000(चालीस हजार) रूपए नगद देकर पुरस्कृत किया। वही मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। साथ ही आगे और भी बेहतर प्रदर्शन करने की बातें कही। वही मुख्यातिथि माईकिल मुर्मू ने सभी खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे झारखंड के हेमन्त सरकार के द्वारा खेल जगत में कई योजना चलाये रहे हैं, आप सभी खेल प्रेमी योजना का लाभ लें। उन्होंने कहा कि अच्छे खिलाड़ी अपने खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं। वह टीम वर्क, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल जैसे महत्वपूर्ण गुणों में माहिर होते हैं। वे मैदान के अंदर और बाहर हमेशा लोगों को प्रेरित करते हैं। एक अच्छा खिलाड़ी कड़ा अभ्यास करता है, गलतियों से सीखता है और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता है। खेल शरीर के लिए बेहतर के साथ-साथ हमें अनुशासन एवं प्रेम की भावना सीखाते हैं। इस मौके पर संतोष हेंब्रम , निरोज मड़ैया, नजरुल अंसारी, राजेन्द्र हांसदा, रफाएल मरांडी,निस्पेक्टर मुर्मू शिवधन मरांडी, निर्मल मुर्मू,नोएल हेंब्रम, कलम हेंब्रम, जोनाथन हेंब्रम, विनय मरांडी, एमानुएल मरांडी,छुतर हांसदा, देती मुर्मू, दोलन सोरेन, ऋषिलाल मुर्मू, पॉल मुर्मू, मोहिंदर सोरेन, सनातन हेंब्रम सहित झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता,क्लब के सभी सदस्य एवं काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।