अमरोहा
गाजियाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म
ऑटो चालक गिरफ्तार, स्नैपचैट पर दोस्ती के बाद प्रेमी से मिलने जा रही थी किशोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमरोहा : रजबपुर में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी स्नैपचैट पर दोस्ती के बाद अपने प्रेमी से मिलने गाजीपुर जा रही थी।
गाजियाबाद बस अड्डे से रेलवे स्टेशन जाने के लिए किशोरी ने ऑटो लिया। ऑटो चालक मलखान यादव ने मदद का भरोसा देकर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि मलखान और उसके एक दोस्त ने दो दिन तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने किशोरी को गाजीपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए किशोरी को गाजीपुर से बरामद किया। वहां उसके प्रेमी राज यादव को भी हिरासत में लिया गया। किशोरी के बयान के बाद राज यादव को छोड़ दिया गया। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि ऑटो चालक मलखान यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मामले की जानकारी के अनुसार, किशोरी की दोस्ती स्नैपचैट पर गाजीपुर के शादीशुदा ट्रक चालक राज यादव से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 12 मई को किशोरी बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी।


