पाकुड़

डीसी मनीष कुमार की अहम कदम प्रोजेक्ट परख ( तैयारी उड़ान की) हो सकता है सार्थक

DC Manish Kumar's important step Project Parakh (Preparation for Flight) can be fruitful

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की) अन्तर्गत बोलेगा पाकुड़ बच्चों को एक ऐसा मंच देता है, जहां वे बिना किसी झिझक के अपने मन की बात कह सकते हैं। यह वो जगह है, जहां बचपन की आवाज़ को सुना जाता है, उनके अनुभवों को साझा किया जाता है, और उनके सपनों को खुलकर उड़ान भरने का मौका मिलता है। यहां बच्चे अपने बारे में, अपनी खुशियों, अपनी चुनौतियों और अपने भविष्य के अरमानों के बारे में बेझिझक बात कर सकते हैं। जहां बच्चे खुलकर बोलते हैं अपने मन की बात। बचपन की अपनी एक आवाज़ होती है, जो कभी अपने लिए तो कभी अपने सपनों के लिए कुछ कहना चाहती है। बोलेगा पाकुड़ इसी आवाज़ को एक मंच देता है। यह एक ऐसा मंच है जहां बच्चे खुलकर अपने विचारों, भावनाओं और सपनों को व्यक्त कर सकते हैं। यह बच्चों को सशक्त बनाने और उन्हें यह महसूस कराने का एक प्रयास है कि उनकी बातें मायने रखती हैं। जिला को संवारने के ध्यानार्थ डीसी मनीष कुमार के द्वारा प्रारम्भ की गई प्रोजेक्ट परख बच्चों में एक उत्कृष्ट आयाम तो स्थापित करेगा ही, बल्कि आगे चलकर जिले की सार्वांगीण विकास में भी सहायक होगा जो सकारात्मक कदम की आवाज स्थापित करेगा।

आप यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किये गये लिंक से देख सकते हैं।

यूट्यूब पर देखने के लिए लिंक।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button