मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा के साथ छाए बादल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा चलने के साथ आसमान में बादल छा गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की संभावना बनी हुई है।
शनिवार की बात करें तो राजकीय मौसम विभाग पर दिन का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 65 एवं न्यूनतम आर्द्रता 52 प्रतिशत दर्ज की गई। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, रविवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इसके चलते सुबह को बादल छाए रहे। दोपहर को एक बार फिर से हवा चलने के साथ बादल छा गए। हालांकि बारिश नहीं हो रही है। आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।