पाकुड़

शहरी जलापूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर महिलाओं ने नगर परिषद अध्यक्ष से की मुलाकात

Women met the Municipal Council President to demand the restoration of the urban water supply.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ शहर में कई दिनों से बाधित शहरी जलापूर्ति के कारण उत्पन्न पेयजल संकट को लेकर महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लगातार जलापूर्ति बाधित रहने से शहरवासियों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष से शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त कर गंगाजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि इस संबंध में उनकी विभागीय अधिकारियों से बातचीत हुई है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि मंगलवार से शहरी जलापूर्ति बहाल कर दी जायेगी और शहरवासियों को पुनः गंगाजल की आपूर्ति मिलने लगेगी। महिला प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि विभाग अपने आश्वासन के अनुरूप शीघ्र जलापूर्ति शुरू करेगा, जिससे शहर में व्याप्त पेयजल संकट से लोगों को राहत मिल सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button