मथुरा

गोवर्धन में गोरक्षा को उमड़ पड़ा  जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गोहत्या के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गोवर्धन में विशाल हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में गोरक्षक दल व विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ संत समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आयोजित महापंचायत में संतों और वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि पूरे देश में गोहत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो। ब्रजभूमि में किसी भी जीव की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे। संत गोपेश कृष्ण दास ने कहा गोवध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्रजभूमि में किसी भी जीव हत्या पर रोक लगानी होगी। मान मंदिर के सुनील सिंह ने कहा कि समय आ गया है कि सरकार ठोस कदम उठाए और दोषियों को जेल भेजे। श्याम सुंदर उपाध्याय ने प्रशासन को चेताते हुए कहा, ब्रजभूमि में यदि किसी भी तरह की जीव हत्या पर प्रतिबंध नहीं लगा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गोरक्षक दल के धीरज कौशिक बोले, पुलिस को चाहिए जीव हत्या करने वालों के खिलाफ कठोर धाराएं लगानी चाहिए। आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने महापंचायत में ऑडियो से अपना संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि गोवर्धन में कुछ लोग हिंदुओं का हित नहीं चाहते हैं। कुछ विधर्मियों ने गोहत्या कर गंदा काम किया है। उन्हें ब्रजभूमि में हुई इस घटना से बड़ी वेदना हुई है। वे परदेश में हैं, सात नवंबर से 16 नवंबर तक ब्रजभूमि को मांस मदिरा से मुक्त करने को दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा करेंगे। दीनबंधु दास, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, नोएडा से राष्ट्रीय हनुमान दल के अध्यक्ष रोहित, हनुमान दल के नीरज सोलंकी, केशव मुखिया, वृंदावन से आए अतुल कृष्ण शास्त्री, धीरेन्द्र शास्त्री के शिष्य रोहित रिछारिया, जितेंद्र रावत, सखी बाबा, श्याम सुंदर उपाध्याय, धीरज कौशिक, नेत्रराज सिंह नीटू, करणी सेना के ठाकुर फतेह सिंह, श्रेयस गुजराती, हेमंत शर्मा, सौरभ लंबरदार खेड़ा, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, पवन दुबे, सियाराम शर्मा, गोलू, छाया गौतम, दीपक तिवारी, कपिल सेठ आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button